Showing posts with label Suresh Raina. Show all posts
Showing posts with label Suresh Raina. Show all posts

Wednesday, 13 April 2016

...और इस वजह से थर्ड अंपायर का फैसला बदले जाने से भड़क गए थे धौनी

भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को 'कैप्टन कूल' कहा जाता है और वे मैदान पर कभी संयम नहीं खोते और गुस्सा नहीं होते है। लेकिन एक बार भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे के दौरान जब थर्ड अंपायर का निर्णय बदला गया तो धौनी को गुस्से में मैदानी अंपायरों से बहसबाजी करते हुए देखा गया था।

दरअसल भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान सुरेश रैना की गेंद को माइकल हसी ने आगे निकलकर खेलने का प्रयास किया, वे चूके और विकेटकीपर महेंद्रसिंह धौनी ने गिल्लियां बिखेरते हुए स्टम्पिंग की अपील की। स्क्वेयर लेग अंपायर बिली बोडेन ने इस निर्णय के मामले में थर्ड अंपायर ब्रूस ऑक्सनफोर्ड की मदद मांगी।

रिप्ले में साफ नजर आ रहा था कि जब धौनी ने गिल्लियां बिखेरी, उस वक्त हसी का पैर क्रीज के अंदर आ गया था। लेकिन स्टेडियम में मौजूद दर्शक उस समय चौंक गए जब विशाल स्क्रीन पर थर्ड अंपायर का फैसला आया, आउट। यह देखकर बल्लेबाज हसी पैवेलियन लौटने लगे, तभी अंपायर बोडेन ने दौड़कर उन्हें रोका और उन्हें वापस बल्लेबाजी करने को कहा।

हसी के आउट होने का जश्न मना रही भारतीय टीम इस तरह अंपायर बोडेन को हसी को वापस बुलाते हुए देखकर सन्न रह गई। धोनी तुरंत गुस्से से आगबबूला हो गए और मैदानी अंपायरों से पूछने लगे कि थर्ड अंपायर के फैसले को कैसे बदला जा सकता है। इस पर अंपायर बोडेन ने उन्हें बताया कि थर्ड अंपायर का फैसला नॉट आउट है, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से स्क्रीन पर आउट शो हुआ। इसके बाद धौनी का गुस्सा शांत हुआ। Read more http://www.jagran.com

Monday, 18 November 2013

Slowly Gautam Gambhir and Virender Sehwag Returning to Form

Sachin Tendulkar
मुंबई। एक तरफ जहां मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान को सदा के लिए अलविदा कह दिया। वहीं, 22 गज की पिच पर दो अन्य भारतीय दिग्गजों द्वारा अंतरराष्ट्रीय पिच पर लौटने की जद्दोजहद जारी है। यह खिलाड़ी हैं, गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग। रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'ए' के मुकाबले में दिल्ली के उनमुक्त चंद के शतक के बाद गौतम गंभीर ने अपना अर्धशतक पूरा किया और मुंबई के खिलाफ मैच ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की। जीत के लिए 348 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने चौथे और अंतिम दिन चंद के नाबाद 106 और गंभीर के 51 रन की मदद से बिना किसी नुकसान के 198 रन बना लिए।
चंद ने 154 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और एक छक्का जमाया, जबकि गंभीर ने रिटायर हर्ट होने से पहले 112 गेंदों का सामना करते हुए केवल तीन चौके लगाए। गंभीर ने वीरेंद्र सहवाग को बल्लेबाजी का अभ्यास कराने के लिए यह फैसला किया। स्टंप के समय सहवाग 22 गेंदों पर 35 रन बनाकर चंद के साथ क्रीज पर थे। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का उड़ाया। सहवाग एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि यह दोनों खिलाड़ी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और घरेलू क्रिकेट के जरिए वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं।

इससे पहले दो विकेट पर 198 रन से आगे खेलना शुरू कर मुंबई की टीम ने 70 ओवर में छह विकेट पर 347 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। आदित्य तारे (122) और सिद्धेश लाड अपने कल के स्कोर में क्रमश: सात और 25 रन जोड़ सके। अभिषेक नायर ने 60 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल हैं। दिल्ली के पेसर पवन सुयाल ने 52 रन देकर तीन विकेट लिए।

Friday, 15 November 2013

Bhajji, Zaheer and Sehwag Dropped of Contracts by BCCI, Sachin still Retained

Sachin Tendulkar
मुंबई। एक तरफ जहां देश का सबसे महान क्रिकेटर (सचिन तेंदुलकर) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेल रहा है वहीं दूसरी तरफ भारत के तीन अन्य महान खिलाड़ियों के लिए एक बुरी खबर आई। यह क्रिकेटर हैं वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और हरभजन सिंह जिनको बीसीसीआइ ने 2013-14 की अपने अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया है। इससे काफी हद तक यह कयास भी लगाए जाने लगे हैं कि शायद यही इन तीन दिग्गजों के करियर का अंत भी है।

पिछले साल इस सूची में 37 खिलाड़ी थे, जबकि इस बार इसको घटाकर 25 कर दिया गया है व उनमें से सिर्फ पांच को ग्रेड-ए में जगह मिली है। ग्रेड-ए के टॉप-5 नामों में हैं- महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली, सुरेश रैना, रविचंद्रन अश्विन। वहीं, सचिन तेंदुलकर को संन्यास के बावजूद बीसीसीआइ ने इस ग्रुप में बरकरार रखा है। दूसरी तरफ, खराब फॉर्म से जूझ रहे युवराज सिंह और गौतम गंभीर को पीछे धक्का देते हुए ग्रेड-बी में खिसका दिया गया है, जिसके मुताबिक 50 लाख का निर्धारित वेतन दिया जाता है। वहीं, अच्छे प्रदर्शन के लिए शिखर धवन, मुरली विजय, रवींद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार को ग्रेड-सी से ग्रेड-बी में प्रमोट कर दिया गया है।
इस फैसले में सबसे चौंकाने वाली बात रही इशांत शर्मा की, जिनको खराब प्रदर्शन के बावजूद ग्रुप-बी में बरकरार रखा गया है। इसके अलावा गु्रप-बी के क्रिकेटरों में हरभजन सिंह और इरफान पठान ही वो दो खिलाड़ी हैं जिनको सूची से ड्रॉप कर दिया गया है। इसके अलावा बीसीसीआइ सचिव संजय पटेल के मुताबिक जिन खिलाड़ियों का नाम इस सूची में नहीं है और वो मौजूदा सीजन में किसी भी प्रारूप में टीम का हिस्सा हैं तो उन्हें ग्रेड-सी में रखा जाएगा।
ग्रेड-ए (1 करोड़ रुपये):
सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, सुरेश रैना।
ग्रेड-बी (50 लाख रुपये):
गौतम गंभीर, युवराज सिंह, प्रज्ञान ओझा, इशांत शर्मा, मुरली विजय, शिखर धवन, उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, रोहित शर्मा।
ग्रेड-सी (25 लाख रुपये):
दिनेश कार्तिक, अमित मिश्रा, रिद्धिमान साहा, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू, विनय कुमार, मोहम्मद शामी, जयदेव उनादकट, मोहित शर्मा।