Showing posts with label UP Government. Show all posts
Showing posts with label UP Government. Show all posts

Wednesday, 13 April 2016

उत्तर प्रदेश का सरकारी अमला जूताखोर : अतुल अंजान

सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान ने उत्तर प्रदेश के सरकारी अधिकारियों पर जमकर बरसे। गाजीपुर में किसान जागरण मंच को संबोधित करते हुए अंजान ने कहा कि प्रदेश का सरकार अमला जूताखोर है।

अंजान ने कहा कि प्रदेश के बाबू सरकार के नीतियों को अमल में नहीं ला रहे। ऐसे अधिकारियों पर मुख्यमंत्री को कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर अभी नहीं चेते तो महाराष्ट्र जैसी नौबत आते देर नहीं लगेगी।अंजान यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि सरकार की नजर में विजय माल्या देशभक्त है। वह बैंकों का नौ हजार करोड़ लेकर भाग गया, लेकिन उसका कुछ नहीं हुआ। दूसरी तरफ कर्ज में डूबे किसानों की जमीन नीलम की जा रही है।

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात तो करते हैं लेकिन यह नहीं बताते की यह होगा कैसे? अंजान ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर 20 मई को लखनऊ विधानसभा के सामने प्रदर्शन करेंगे। Read more http://www.jagran.com

Thursday, 11 December 2014

MHA seeks report from UP government on alleged conversion in Agra

In a communication, the Home Ministry told the state government to give a detailed report about the incident, whether it was a forceful or willful conversion and people and organisation which initiated the process.

The alleged forced reconversion of about 100 people to Hinduism in Agra set off a chorus of criticism against the government by the opposition inside and outside Parliament even as an FIR was filed against an RSS wing behind the incident.

The issue triggered a war of words between Opposition and treasury benches, even as the government expressed readiness for a debate and possible legislation on conversions.

The Opposition members said the issue could have grave consequences like causing riots.

Speaker Sumitra Mahajan declined to suspend the Question Hour, saying she would allow Congress leader Mallikarjun Kharge to speak later during the Zero Hour and if necessary allow a discussion.
 
Her repeated pleas failed and the opposition continued to raise the slogan 'Hindu, Muslim, Sikhs bhai bhai'.

Source: Hindi News and Newspaper

Wednesday, 8 January 2014

Uttar Pradesh bans telecast of Madhuri Dixit-Salman Khan's Saifai event

इटावा [जासं]। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गांव में बुधवार को बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा रहा। लगभग एक दर्जन फिल्मी सितारों संग दबंग फिल्म स्टार सलमान खान व धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जादू सिर चढ़कर बोला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश वंदना गणपति बप्पा मोरया, गया बप्पा मोरया के साथ जरीन खान ने कार्यक्रम की शुरुआत की। करिश्मा तन्ना ने नागिन नृत्य कर युवाओं के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया। हास्य कलाकार गुत्थी की गुत्थी पर पंडाल में जमकर ठहाके गूंजे।

सबने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर खूब चुटकियां लीं और उन्हें सेक्सी बताते हुए एक्टिंग के गुर सीखने को कहा। फिल्म अभिनेत्री सना खान ने राम चाहे लीला, लीला चाहे राम.. गीत पर जमकर ठुमके लगाये। वरुण धवल ने हा हा ही हू हू मेरा दिल न तोड़ो.., मैं तो रास्ते पे जा रहा था पर जोरदार नृत्य किया।

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ओ राधा तेरी चुनरी, ओ राधा तेरी पायल पर नृत्य कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

इसके बाद जैसे ही 'दबंग' फिल्म स्टार सलमान खान मंच पर उतरे युवाओं में जोश भर गया। सलमान की एक झलक पाने को युवा आतुर दिखे। सलमान खान ने फिल्म दबंग के गीत हुड़ हुड़ दबंग दबंग व पांडेय जी सीटी बजावें पर अपने ही अंदाज में जोरदार नृत्य किया। युवाओं ने जमकर सीटियां बजायीं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने मंच पर साजिद के साथ गाना गया। अपर्णा ने नेता जी को दिल्ली पहुंचाना है का गाना गया। उनके साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व अपर्णा के पति प्रतीक यादव भी मंच पर पहुंचे।

Thursday, 21 November 2013

UP Govt Move Ahead On Food Sequrity Bill

लखनऊ(जागरण ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा लागू कराने के लिए कांग्रेसियों की मुहिम तेज होते ही प्रदेश सरकार योजना को लेकर गंभीर हो गई है।शासन ने खाद्य सुरक्षा पर एक कदम आगे बढ़ते हुए योजना को जमीन पर उतारने का रोड मैप तैयार लिया है।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें खाद्य आयुक्त को संयोजक बनाया गया है। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए खाद्य आयुक्त मुख्यालय में स्थापित सेल मॉनीटरिंग के लिए एक आईएएस अधिकारी को तैनात किया गया है। प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग दीपक त्रिवेदी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा पर तेजी से कार्य हो रहे हैं। शीघ्र राज्य खाद्य आयोग का भी गठन किया जाएगा।
त्रिवेदी ने बताया कि जिलाधिकारियों को सामाजिक, आर्थिक व जातिगत जनगणना-2013 काम तेजी से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं ताकि प्राथमिकता के आधार पर इस कार्य को पूरा कराया जाए। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चार नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। राशन कार्डो से संबंधित सूचना, डी-डुप्लीकेशन/वेरीफिकेशन/क्लीनिंग का कार्य एनआईसी को दिया गया है, जो आगामी 30 नवंबर तक पूर्ण कर लेगा। हेल्प लाइन की स्थापना के लिए खाद्य आयुक्त को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। 15 मई तक उचित मूल्य की नई दुकानों के चयन के भी निर्देश दिए गए हैं।