Showing posts with label Violence. Show all posts
Showing posts with label Violence. Show all posts

Thursday, 17 March 2016

जाट आरक्षण बिल जरूर लाएंगे लेकिन धमकी देना बंद करें :विज


हरियाणा में जातीय हिंसा से पूर्व में हो चुके नुकसान से सरकार ने सबक ले लिया है। जाट संगठनों के अल्टीमेटम को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने किसी भी उपद्रव से निपटने की तैयारी कर ली है। राज्य सरकार ने केंद्र से सुरक्षा बलों की 100 कंपनियां मांग ली हैं। इस बीच राज्य के मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हम जाट आरक्षण बिल जरूर लाएंगे। विज ने कहा कि जाट बंधुओं से कहना चाहता हूं कि धमकियां देना बंद करें। जाट आरक्षण बिल आज विधानसभा में नहीं रखा जाएगा।

कानून-व्यवस्था के बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की कंपनियां जल्द ही पहुंच सकती हैं, जबकि पुलिस बल को मुस्तैद रहने को कह दिया गया है। हरियाणा सरकार ने उपद्रव करने वालों पर रासुका लगाने की तैयारी कर ली है।

गृह सचिव की तरफ से सभी उपायुक्तों को यह एक्ट लागू करने की पावर दे दी है। एक्ट के तहत छह माह की गैर जमानती सजा का प्रावधान है। हरियाणा के जाट संगठन आरक्षण की बाट जोह रहे हैं। राज्य सरकार ने उनसे इसी बजट सत्र में बिल लाने का वादा किया था। जाट संगठन आरक्षण के साथ-साथ पिछले आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, गिरफ्तार लोगों को रिहा करने और पीडि़त व्यक्तियों को शहीद का दर्जा देकर मुआवजा तथा नौकरी की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सरकार को अल्टीमेटम दे रखा है, जिसकी अवधि कल रात तक खत्म हो जाएगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर राज्य के गृह सचिव पीके दास ने पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल समेत राज्य के कई सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री समूह की औपचारिक बैठक में भी इस पर चर्चा की गई। 

Sunday, 5 January 2014

Awami leagues's big victory in Bangladesh


ढाका। बांग्लादेश में विपक्षी दलों के बहिष्कार और भारी हिंसा के बीच रविवार को हुए आम चुनाव में सत्तारूढ़ अवामी लीग ने बड़ी जीत दर्ज की। 147 सीटों के लिए हुए मतदान में बहुत कम लोगों हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी को 95 सीटें मिलीं जबकि जातीय पार्टी को 12 और और अन्य छोटे दलों या स्वतंत्र प्रत्याशियों को 13 सीटों पर संतोष करना पड़ा। 

इस दौरान हुए संघर्षो में 21 लोग मारे गए जबकि दो सौ से अधिक मतदान केंद्रों में आग लगा दी गई। कम मतदान होने पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख व पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने इस चुनाव के औचित्य पर सवाल उठाए हैं और विपक्षी दलों के साथ फिर दो दिवसीय बंद का आह्वान किया है। 

देशभर में बीएनपी की अगुआई में 18 दलों के कार्यकर्ताओं ने मतदान का उग्र विरोध किया। इन दलों ने शनिवार से ही दो दिवसीय राष्ट्रीय बंद का आह्वान किया था। भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने कई मतदान केंद्रों पर देसी बम फेंके। पुलिस के अनुसार, हिंसा में 16 लोग मारे गए हैं। मरने वालों में ज्यादातर विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता हैं। 

इसके अलावा दिनाजपुर में एक मतदान केंद्र में तैनात एक पुलिसकर्मी की भी हत्या कर दी गई। शनिवार की रात के दौरान एक चुनाव अधिकारी सहित दो लोग मार डाले गए। प्रधानमंत्री हसीना गोपालगंज और रंगपुर क्षेत्र से जीत गई हैं। विपक्ष ने परिणाम आने के बाद सोमवार से दो दिनों के और बंद का आह्वान किया है।

बांग्लादेश में 300 निर्वाचन क्षेत्रों में से 147 के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ लेकिन हिंसा के डर से ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। बीएनपी और इसके सहयोगियों ने चुनाव का बहिष्कार किया है, लिहाजा शेष 153 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए जाएंगे। मतदान शाम चार बजे तक हुए जिसके तुरंत बाद मतों की गिनती शुरू हो गई।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, कई मतदान केंद्रों पर शुरुआती घंटों में एक भी मत नहीं डाला गया। आगजनी और बैलेट बॉक्स लूट लिए जाने के कारण 160 पोलिंग बूथों पर मतदान को स्थगित कर दिया गया जबकि विपक्षी प्रदर्शनकारियों ने दो सौ से अधिक मतदान केंद्रों को आग के हवाले कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त रकीबुद्दिन अहमद ने निष्पक्ष चुनाव कराए जाने का दावा किया है। 

बीएनपी सहित विपक्षी पार्टियां चुनाव स्थगित कर गैरदलीय कार्यवाहक सरकार के गठन की मांग कर रही थीं लेकिन प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उनकी मांगों को खारिज कर दिया। इसके चलते गत नवंबर से पूरे देश में विपक्ष की हड़ताल, बंद और प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक हिंसा से 140 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इन दलों ने इसी वजह से चुनाव का बहिष्कार किया।

Source : News in Hindi

Friday, 15 November 2013

Violence in up on Muharram

muharram
जागरण न्यूज नेटवर्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 10वीं मुहर्रम के जुलूस के दौरान कई जिलों में हुए उपद्रव में बीस लोग घायल हो गए। मुरादाबाद के सिरसा इनायतपुर उर्फ दौड़बाग गांव में दो पक्षों के बीच मामूली बात पर विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक धार्मिक स्थल के सामने मातम करने और एक ताजियेदार के कपड़ों पर कीचड़ की छींटें पड़ जाने से बवाल हो गया। उपद्रव में दर्जनभर घर फूंक दिए गए। फायरिंग भी हुई जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दर्जन भर परिवार गांव से पलायन कर गए हैं। भारी पुलिस फोर्स तैनात कर धारा 144 लगा दी गई है। उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं। 

आइजी कानून-व्यवस्था राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि एक दो छिटपुट मामलों को छोड़कर सभी जगह सकुशल जुलूस निकला। लखनऊ में इस बार सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए थे। कानपुर के चकेरी में दो वर्गो के लोग जुलूस के रास्ते को लेकर आमने-सामने आकर पथराव करने लगे। बलरामपुर जिले में कई स्थानों पर ताजिया जुलूस के दौरान उपद्रव हुआ जिसमें करीब दस लोग जख्मी हो गए हैं। उधर, गोंडा के कटरा क्षेत्र के पहाड़ापुर गांव में ताजिया निकालते वक्त दो पक्षों में विवाद हो गया। उपद्रवियों ने तीन घर जला दिए। यहां तीन लोगों के जख्मी हो गए। सीतापुर में कमलापुर के ताजियेदारों का कर्बला को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र एक धार्मिक स्थल को लेकर पथराव हो गया। वहीं बाराबंकी और अमेठी में जुलूस के दौरान दीवार गिराने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। 

फायरिंग व पथराव में नौ घायल
हरिद्वार : जैनपुर झंझेडी गांव में मातमी जुलूस निकालने को लेकर शिया-सुन्नी गुटों के बीच फायरिंग व जमकर पथराव हुआ। पथराव में दो पुलिसकर्मियों समेत नौ लोग घायल हो गए। इस दौरान भीड़ ने दो घरों में जमकर तोड़फोड़ की। बवाल की सूचना पर डीआईजी मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात की गई है। पुलिस के अनुसार जैनपुर झंझेड़ी गांव में शिया समूह मोहर्रम की सात व नौ तारीख की रात को मातमी जुलूस निकलता है। गुरुवार देर रात जुलूस मल्हू हसन, बाकर, जाकिर, गुलाम साबिर के घर अलम उठाने जा रहा था। इससे पहले भी तीन-चार लोग अलम उठाते रहे हैं, लेकिन जुलूस को देख सुन्नी समूह के लोग भड़क गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पथराव हो गया। 

मेदिनीपुर में उपद्रवियों ने मचाया तांडव
खड़गपुर : एक धार्मिक जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की पुलिस प्रशासन की कोशिशों को गुरुवार रात तब गहरा धक्का लगा, जब उपद्रवियों के समूह ने खड़गपुर एवं पश्चिमी मेदिनीपुर में तांडव मचाया। एक ओर जहां गोल बाजार में कई दुकानों पर हमले कर उनके शटर व ग्लोसाइन बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, वहीं मेदिनीपुर में भी जमकर उपद्रव हुआ। गोल बाजार में घटना से नाराज दुकानदारों ने 24 घंटे दुकान बंद कर नुकसान की भरपाई और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसे लेकर इलाके में तनाव है।

Source- Hindi News