Showing posts with label punjab. Show all posts
Showing posts with label punjab. Show all posts

Thursday, 29 January 2015

पंजाब के गवर्नर ने की नवाज सरकार की आलोचना, दिया इस्तीफा

अमेरिका से संबंध बेहतर बनाने को लेकर राजनयिक असफलता के लिए नवाज शरीफ सरकार की आलोचना करने के एक दिन बाद पंजाब प्रांत के गवर्नर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर मोहम्मद सरवर ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की दूसरी एेतिहासिक भारत यात्रा के बाद नवाज सरकार की आलोचना की थी।

सरवर ने बराक ओबामा को पाकिस्तान लाने में असफल रहने को लेकर नवाज सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ओबामा की सफल भारत यात्रा नवाज सरकार की बड़ी असफलता है। अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर ओबामा की दूसरी भारत यात्रा पाकिस्तान सरकार की राजनयिक मोर्चे पर करारी हार है। आखिर नवाज शरीफ ओबामा को पाकिस्तान लाने में क्यों अस्फल रहे?

ओबामा की सफल भारत यात्रा के बारे में इन दिनों पाकिस्तान में काफी चर्चा हो रही है क्योंकि एक समय अमेरिका के पाकिस्तान से काफी अच्छे संबंध थे। कहा जा रहा है कि सरवर द्वारा आलोचना किए जाने से नवाज शरीफ काफी परेशान हैं। सरवर ने कल रात इस्तीफा दे दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

Wednesday, 7 January 2015

जेल में बंद दंपति को भी सेक्स का अधिकार: हाई कोर्ट

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि किसी भी कैदी का सेक्स का अधिकार, जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के दायरे में आता है। हाई कोर्ट ने यह बात फिरौती और उसके बाद बर्बरता से की गई नाबालिग की हत्या के मामले में फांसी और उम्रकैद की सजा भुगत रहे पति-पत्नी की याचिका पर कही। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कैद में रहते हुए बच्चे पैदा करने के अधिकार का नियम राज्य की तय नीति से होगा।

जेल में बंद दंपति ने दी थी अर्जी

मामले में पटियाला की सेंट्रल जेल में फांसी की सजा का इंतजार कर रहे जसवीर सिंह और उम्रकैद की सजा भुगत रही उनकी पत्नी सोनिया की याचिका हाई कोर्ट में पहुंची थी। जसवीर सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा था कि उसे अपना वंश आगे बढ़ाना है और ऐसा करने के लिए हाई कोर्ट उसे बच्चा न होने तक उसकी पत्नी के साथ रहने की अनुमति दे, ताकि उसका वंश आगे बढ़ सके।
नीति बनाने के निर्देश

हाई कोर्ट ने याची की इस अपील को तो ठुकरा दिया, परंतु हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से जेल रिफोर्मस कमेटी बनाने को कहा है। इस कमेटी के बारे में स्पष्ट करते हुए कहा कि जेल में कैदियों के लिए वैवाहिक संबंध स्थापित करने व फैमिली विजिट की व्यवस्था की संभावनाओं पर विचार करेगी। इस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर रिटायर जज को नियुक्ति दी जानी चाहिए और साथ ही इसके सदस्यों में सोशल साइंटिस्ट और जेल रिफोरमेशन एंड प्रिजन मैनेजमेंट एक्सपर्ट को शामिल किया जाए।

कमेटी कैदियों की कैटेगिरी तैयार करे

कमेटी को असाइन किए जाने वाले काम को लेकर भी जस्टिस सूर्यकांत ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया कि वैवाहिक संबंध, फैमिली विजिट की सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए कमेटी कैदियों की कैटेगिरी तैयार करे और इसी के अनुरूप दी जाने वाली सुविधाओं का भी निर्धारण किया जाए। ऐसी स्थिति के लिए भी संभावनाओं की तलाश की जाए कि यदि पति और पत्नी दोनों ही किसी जुर्म में सजा भुगत रहे हों तो क्या उन्हें साथ रहने का लाभ दिया जा सकता है। यदि हां तो कितना और किस प्रकार।

Monday, 15 December 2014

Withdraw support to SAD on drug issue: Congress to Modi

"Prime Minister Modi was simply trying to preach the youth without promising any concrete action. But we were surprised over the Prime Minister's remarks. The state, where drug addiction is most rampant is Punjab ruled by BJP and Shiromani Akali Dal," party spokesperson Shakeel Ahmed told reporters here.
  
He also claimed that those arrested in the drug peddling case had given names of three persons including of "a very senior minister" and had said that they were "kingpins".
  
"One DSP arrested in a case had said three ministers of the the BJP-SAD government were involved in it. Drugs are peddled into Punjab from across the border, Pakistan," Ahmed said.
  
He said that Modi did not mention the steps, his government will take to check the menace and arrest those behind it or what action his government will take against the ministers, whose names surfaced.
  
"Instead of taking action against his government (in Punjab), instead of withdrawing support from the SAD, instead of specifying the measures to check the menace, Prime Minister Modi was only trying to preach the youth without promising any concrete action.

Source: Hindi News and Newspaper

Wednesday, 8 January 2014

Harbhajan sing play caption knock in ranji trophy

वडोदरा। पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह ने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट क्वार्टर फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 80 गेंदों पर 92 रन की उम्दा पारी खेलकर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शानदार वापसी की। हरभजन और नौवें नंबर के बल्लेबाज संदीप शर्मा (51) के बीच आठवें विकेट पर 105 रन की मूल्यवान साझेदारी की बदौलत पंजाब ने पहली पारी में 304 रन बना लिए। एक समय जम्मू-कश्मीर की सीमर तिकड़ी समीउल्लाह बेग (2/56), राम दयाल (3/59) और उमर नजीर (4/66) ने पंजाब के सात विकेट 146 रन पर झटक लिए थे। स्टंप के समय जम्मू-कश्मीर ने ओपनर ओबैद हारून (04) का विकेट गंवाकर 11 रन बना लिए थे।

मददगार विकेट पर जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों खासकर राम दयाल ने पंजाब के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल पैदा की। युवराज सिंह केवल दस रन बना सके। लेकिन अनुभवी पंजाब की टीम आखिरकार संकट से निकलने में सफल रही। कंधे की चोट के कारण छह हफ्ते से ज्यादा मैदान से बाहर रहे हरभजन ने अपनी पारी में आठ चौके और छह छक्के लगाए। उन्होंने विरोधी कप्तान परवेज रसूल को अपना निशाना बनाया। हरभजन ने रसूल की सात गेंदों पर पांच छक्के जड़े। रसूल ने 13 ओवर में 64 रन लुटाए लेकिन हरभजन का विकेट लेने में सफल रहे। संदीप ने 123 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए।
संक्षिप्त स्कोर : पंजाब (पहली पारी) 81.2 ओवर में 304 (हरभजन 92, संदीप 51, युवराज 10, नजीर 4/66)। जम्मू-कश्मीर (पहली पारी) : 4 ओवर में एक विकेट पर 11 रन

Sunday, 29 December 2013

North India in grip of cold



नई दिल्ली। समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। दिन में धूप निकलने के बावजूद कई जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पंजाब के जालंधर और हरियाणा के हिसार में तापमान शून्य से नीचे चला गया। कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। हरियाणा और राजस्थान में ठंड से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

दिल्ली में 1.9 डिग्री पहुंचा तापमान
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। ऐसा लग रहा है कि जनवरी कहीं दिल्लीवासियों को जमा न दे। तापमान में दिनोंदिन जिस तरह से गिरावट दर्ज की जा रही है, उससे दिल्ली वालों के बीच में ठंड को लेकर होने वाली चर्चा आम हो गई है। दिसंबर के जाते-जाते रविवार को दिल्ली के पश्चिमी-बाहरी जिले के जाफरपुर इलाके में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट जारी रहने की बात कही है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट का असर पूरी तरह से जनजीवन पर दिखाई दिया। छुट्टी के दिन दिल्ली के तकरीबन सभी पिकनिक स्पॉट तथा बाजार वीरान नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार व मंगलवार को भी दिल्ली में सर्द हवाएं चलेंगी और तापमान में कमी आएगी।

जालंधर में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

जालंधर, जागरण प्रतिनिधि। लगातार दूसरा दिन, पारा माइनस में और तेज धूप भी ठंडी लग रही थी। रविवार छुट्टी वाले दिन धूप सेंकने के इरादे से घरों की छतों पर पहुंचे लोग कुछ ही देर में वापस कमरों में दुबक गए, क्योंकि दोपहर के समय भी चल रही शीतलहर ने बैठने ही नहीं दिया।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान -0.5 और अधिकतम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दो तीन दिनों में बारिश हो सकती है। नए साल पर बारिश होने की संभावना मौसम विशेषज्ञ जता रहे हैं।

नारनौल जमाव बिंदु पर, हिसार में तापमान -0.8 डिग्री
पानीपत, जागरण न्यूज नेटवर्क। समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। दिन में धूप निकलने के बावजूद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड से सिरसा के ओढ़ा में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

रविवार को हिसार में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जोकि इस सीजन का दिसंबर माह में अब तक का सबसे कम तापमान है। उधर, नारनौल में पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया। यहां न्यूनतम तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया और सुबह खेतों में फसलों पर बर्फ जमी दिखाई दी। इसके अलावा रेवाड़ी में न्यूनतम तापमान एक और सिरसा में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहीं नहीं, प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम पारा भी 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास मंडराता रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान और गिरेगा, क्योंकि 30 और 31 दिसंबर को मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 

जयपुर में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा
जयपुर। जयपुर में रविवार को मौसम साफ और गुनगुनी धूप होने के बावजूद यहां पर सर्दी ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजधानी में शनिवार रात का पारा 2.2 डिग्री से लुढ़ककर 4.5 डिग्री से. पहुंच गया, जो पांच साल में सबसे कम और इस मौसम का न्यूनतम तापमान है। मौसम विभाग ने सोमवार या मंगलवार को जयपुर सहित पूर्वी राजस्थान में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। राजस्थान में ठंड से एक व्यक्ति के मरने की सूचना है।

आगरा में ठंड की दस्तक
आगरा। आगरा शहर में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। यहां रविवार रात पारा 1.4 डिग्री रहा, जोकि यहां के सामान्य तापमान से 6 डिग्री कम था। यहां का अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग ने नए साल की पूर्व संध्या पर यहां हल्की बूंदाबांदी के चलते तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।

पहली जनवरी को साफ रहेगा मौसम
पटना, जागरण संवाददाता। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन में अच्छी धूप निकल रही लेकिन, शाम ढलते ही पारा अचानक खासा गिर जा रहा है। राजधानी के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में भी काफी अंतर देखा जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहली जनवरी को आकाश साफ रहेगा और अच्छी धूप निकलेगी। लोग विभिन्न स्थलों पर पिकनिक मनाएंगे।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एके सेन का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि रात में पारा गिरकर 10 तक पहुंच सकता है। 

जमने लगे कश्मीर के जलस्रोत
श्रीनगर, जागरण ब्यूरो। बर्फ की सफेद चादर और बर्फ से अटी चोटियों के दामन में अगर कोई नववर्ष का स्वागत करना चाहता है तो उसे कश्मीर आना चाहिए। सूखी ठंड की मार झेल रही वादी को 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर नए साल पर हिमपात का तोहफा देने के मूड में है। इस बीच, कड़ाके की ठंड झेल रही वादी में दिन व रात के अधिकतम और न्यूनतम तापमान के सामान्य से नीचे चले जाने के कारण अधिकांश जलस्रोत जमना शुरू हो गए हैं। लगातार तीव्र होती जा रही शीतलहर ने अब आम लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

ठंड का अदांजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार रात लेह में मौजूदा सर्दियों के दौरान अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान -17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि कारगिल में -16.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। बेशक लेह पूरे राज्य में सबसे ठंडा है, लेकिन कश्मीर में गुलमर्ग न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा ठंडा है। गुलमर्ग भी बीती रात ही मौजूदा सर्दियों की सबसे ठंडी रात थी। पहलगाम में इसी दौरान न्यूनतम तापमान -7.4 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में -3.7, कोकरनाग में -5.2, काजीगुंड में -4.0 और श्रीनगर में -3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान के सामान्य से कम होने के कारण अधिकांश जलस्त्रोत जमने लगे हैं। डल झील के किनारों और अंदरुनी इलाकों में पानी की ऊपरी सतर पर बर्फ की बिछ रही चादर भी मोटी होने लगी है। कई इलाकों में जलापूर्ति की पाइपें फट गई हैं। 

बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठिठुरन
जम्मू, जागरण संवाददाता। ऊंचाई वाले क्षेत्रों और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते शीतलहर की चपेट में आए जम्मू के मैदानी इलाकों में ठिठुरन ने झकझोर कर रख दिया है। लगातार गिर रहे तापमान ने रातों की नींद हराम होने लगी है। रविवार की छुट्टी होने के चलते अधिकतर लोगों ने घरों में ही दुबके रहना बेहतर समझा। दोपहर को निकली धूप ने हालांकि राहत प्रदान की, लेकिन शाम होते ही कड़ाके की सर्दी ने फिर दस्तक दे दी। रविवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम में भी गिरकर 18.1 डिग्री सेल्सियस पर रहा। 

शिमला से भी ठंडे हुए ऊना व सुंदरनगर
शिमला, जागरण संवाद केंद्र। हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं से पूरा हिमाचल कांप उठा है। आधे हिमाचल का तापमान जमाव बिंदु और उससे नीचे चला गया है, वहीं कई क्षेत्रों का तापमान एक और दो डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के सबसे गर्म जिले ऊना का न्यूनतम तापमान रविवार को जमाव बिंदु पर बना रहा, जो शिमला के न्यूनतम तापमान से भी कम दर्ज किया गया। ऊना का न्यूनतम तापमान दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह हमीरपुर, सोलन और सुंदरनगर का न्यूनतम तापमान भी रविवार को शून्य डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि मनाली, चंबा, केलंग, कल्पा और भुंतर का तापमान माइनस रहा। राजधानी शिमला का तापमान दो डिग्री रिकार्ड किया गया है।

प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से औसत तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को मौसम करवट बदलेगा, क्योंकि अफगानिस्तान से आने वाली पश्चिमी हवाएं प्रदेश के मौसम पर असर दिखाएंगी। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान को देखकर प्रदेश में घूमने आए पर्यटकों में बर्फ देखने की हसरत फिर से हिलोरे मारने लगी हैं। पर्यटन स्थलों में स्थित होटलों की आक्यूपेंसी दर शत प्रतिशत चल रही है। होटल व्यवसायी पर्यटकों को लुभाने के लिए अनेक तरह के पैकेज लांच कर रहे हैं।

Read more : Top Hindi News